हेल्थटिप्स

रूसी के घरेलू उपाय

रूसी के घरेलू उपाय

घर में ही कुछ आसान से तरीके को अपना कर हमेशा के लिए पा सकते है रूसी से झुटकारा

आज के समय में रूसी की परेशानी आम समस्या हो चुकी है| और खास कर बारिश और ठंड के मौसम में इसकी समस्या और भी बढ़ जाती है| रूसी की समस्या किसी भी उम्र या वर्ग में हो सकती है खासकर कैमिकल युक्त शैंपू 🧴 या सही देखभाल न दे पाना, गलत ट्रीटमेंट से भी यह प्रॉब्लम बढ़ जाती है अगर सही समय में ही इलाज सही तरीके से करे तो इस परेशानी से बचा जा सकता है|

सिर पर त्वचा मृत होकर जम जाती है तो वह फिर रूसी का रूप धारण कर लेती है| क्रॉनिक होने पर यह समस्या फंगल इन्फेक्शन में परिवर्तित हो जाती है| इसके बाद इसकी क्रम सिर से बढ़कर चेहरे, गला, छाती और पीठ पर भी देखने को मिलती है| ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को काफी खुजली और परेशानी का सामना करना पड़ता है और बहुत बार पानी जैसी चीज भी निकलती रहती है | कई बार इससे बदबू भी आने लगती है|

तो चलिए जानते हैं रूसी कितने प्रकार की होती है:—
वैसे तो ज्यादातर रूसी के दो प्रकार देखे गए है, ड्राय और वैक्सी डेंड्रफ|

रूसी होने के कुछ महत्वपूर्ण कारण:—
1 सही और संतुलित आहार न लेना|
2 किसी प्रकार के हेयर प्रोडक्ट से एलर्जी|
3 ज्यादातर तला और भुना खान, जल्दी न पचने वाला भोजन खाना
4 डाई का इस्तेमाल करना
5 कब्जियत
6 यीस्ट इन्फेक्शन|
7 फाइबरयुक्त भोजन न खाना|
8 इम्यूनिटी का कम होना
9 कैमिकल रहित हेयर प्रोडक्ट का उपयोग करना
10 जिंक की कमी, ठीक से नीद न लेना
11 अत्यधिक एसिडिटी और तनाव|
12 किसी और का कंघा या तौलिया यूज करने पर|

कैसे थोड़े से परहेज करके रूसी जैसे परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं:—
1 जितना ज्यादा हो सके तनाव से दूर रहें
2 चाय या कॉफी और कोल्डड्रिंक से बचने की कोशिश करें
3 बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचें|
4 बालों को ज्यादा डाई न करें
5 डिब्बाबंद आचार का सेवन न करें
6 मैदा, शक्कर, नमक और घी जैसी चीजों का कम से कम उपयोग करे
7 खट्टी चीजों का कम इस्तेमाल करे

कुछ आसान घरेलू इलाज :—
० सबसे पहले अपने कब्जियत की समस्या को दूर करने के लिए अपने आहार में रोजाना रेशेदार चीजें अधिक से अधिक लेने की कोशिश करें|
० सुबह और शाम ताजी हवा में सैर करें |
० एलोविरा के गुदे से रस को निकाल लें और प्याज के रस मिलाकर सिर पर अच्छी तरह से मसाज करें| फिर 30 से 40 मिनट बाद सिर को अच्छे से हल्के गुनगुने पानी में धो लें|
० कच्चे अवला का रस निकल लें और उसे सिर पर मसाज करें फिर 30 से 40 मिनट बाद बालों को अच्छे से नॉर्मल पानी से धो लें|
० रात को सोने से पहले नारियल तेल के गुनगुने से सिर की मसाज करें| फिर अगले दिन नींबू या वेनेगर पाउडर नारियल के तेल में डाल कर रूई के फाहे से सिर पर लगा कर 20 से 25 मिनट तक रखें| फिर सिर धोने वाले पानी में भी नींबू की 10 से 15 बुंदे रस डालकर उससे पूरे बालों को गीला कर लें| कम से कम 2 महीने तक इस

विधि को हफ्ते में एक या दो जरूर करके देखें|
० चुकंदर के जूस में विनेगर पाउडर को मिलाकर बालों की जड़ों में उसे 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें| बालों को ठीक से साफ कर लें|
० मेथी दाना के पेस्ट और दही को मिला कर बालों में अच्छे से लगाएं फिर 30 से 35 मिनट बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह से साफ धो लें|

ये कई सारे उपाय है, जो बालों के रूसी से झुटकारा पाने में फायदेमंद है| आप इनमें से किसी एक तरीके को अपना कर रूसी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *